April 25, 2026

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों द्वारा पिछले 5 वर्षों में खर्च किये गये 15 करोड़ रुपये

210325

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायकों द्वारा पिछले 5 वर्षों में खर्च किये गये 15 करोड़ रुपये

जम्मू,शोपियां के विधायक शब्बीर अहमद कुल्ले द्वारा पिछले पांच वर्षों में चार्टर्ड उड़ानों पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का खुलासा किए जाने के बाद विधानसभा में हंगामा देखने को मिला। मुख्यमंत्री के अधीन विभागों के लिए अनुदान मांगों पर चर्चा में भाग लेते हुए कुल्ले ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में चार्टर्ड उड़ानों पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उन्होंने आगे दावा किया कि मेहमानों के ठहरने पर 15 करोड़ रुपये और खर्च किए गए हैं।

कुल्ले ने सरकार से उन व्यक्तियों की पहचान करने का आग्रह किया, जिन पर यह भारी राशि खर्च की गई है। उनके बयान के बाद सत्ता पक्ष के विधायक अपनी सीटों से उठे और मामले की जांच की मांग की। उन्होंने इस मुद्दे की जांच के लिए सदन की एक समिति के गठन की मांग की, जिसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

You may have missed