April 25, 2026

Vivo Y19e: भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ सबसे किफायती स्मार्टफोन

210325

Vivo Y19e: भारत में लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ सबसे किफायती स्मार्टफोन

दिल्ली,स्मार्टफोन निर्माता Vivo ने भारत में अपना अब तक का सबसे किफायती स्मार्टफोन Vivo Y19e लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है, जो किफायती दाम में बेहतरीन फीचर्स की तलाश में हैं।

शानदार फीचर्स और दमदार बैटरी

Vivo Y19e में 6.74-इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो बड़ी स्क्रीन पर शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। स्मार्टफोन में 5,500mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जिससे लंबे समय तक उपयोग किया जा सकता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें ऑक्टा-कोर यूनिसोक चिपसेट दिया गया है, जो फोन के परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।

कैमरा सेक्शन की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13 MP का प्राइमरी सेंसर और 0.08 MP का सेकेंडरी सेंसर शामिल है। वहीं, 5 MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दिया गया है।

स्टोरेज और सिक्योरिटी

फोन में 64GB इंटरनल स्टोरेज और 4GB RAM दी गई है, जिससे मल्टीटास्किंग आसान हो जाती है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है। खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन मिलिट्री ग्रेडेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे यह मजबूती और टिकाऊपन की गारंटी देता है।

कीमत और उपलब्धता

Vivo Y19e की कीमत ₹7,999 रखी गई है, जो इसे अपने सेगमेंट में एक बेहतरीन विकल्प बनाता है। यह स्मार्टफोन मैजेस्टिक ग्रीन और टाइटेनियम सिल्वर दो आकर्षक कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं, तो यह Amazon, Flipkart, Vivo के आधिकारिक ई-स्टोर और देशभर के अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

You may have missed