एमपी सरकार केंद्र को पत्र लिखकर मांगेगी बजट, होमगार्ड भर्ती का रास्ता होगा साफ
एमपी सरकार केंद्र को पत्र लिखकर मांगेगी बजट, होमगार्ड भर्ती का रास्ता होगा साफ
भोपाल। मध्य प्रदेश में जल्द ही होमगार्ड भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा। राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर राशि मांगेगी। होमगार्ड में अभी लगभग पांच हजार पद रिक्त हैं। राशि होने के चलते रिक्त पदों पर भर्ती नहीं हो पा रही है।
होमगार्ड में इन पदों पर तीन चरणों में भर्ती करने की तैयारी
महाकाल के लिए 480 पदों और पुलिस बैंड के लिए 800 पदों पर होमगार्ड की भर्ती की जाएगी। बता दें कि हर साल 300 करोड़ रुपये होम गार्ड्स पर खर्च होते हैं। पिछले 20 सालों से केंद्र का 25 फीसदी हिस्सा राज्य को नहीं मिला है। इस कारण राज्य सरकार केंद्र को पत्र लिखकर बीते वर्षों की राशि देने की मांग करेगी।
बताया जा रहा है कि केंद्र से बकाया राशि 500 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है। हर साल करीब 75 करोड़ रुपये केंद्र से मिलना चाहिए। बजट मिलते ही होमगार्ड में भर्ती प्रक्रिया का रास्ता साफ़ हो सकता है।
