November 15, 2026

ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर जानिए मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल और आज के खास उपाय

Rashifal

आज का राशिफल 15 नवंबर 2026

ग्रहों की स्थिति- मंगल, गुरु और केतु सिंह राशि में हैं। शुक्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। चंद्रमा मकर राशि में उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हैं। सूर्य के नक्षत्र में शनि के घर में चंद्रमा स्थित हैं। यह कालपुरुष की कुंडली के दशम भाव में है। सरकारी तंत्र और राजनीतिक स्तर के लिए यह अच्छा है। व्यवसाय में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

मेष राशि: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि: भाग्य आपका साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

मिथुन राशि: चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, इसलिए संभलकर समय पार करें। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमालाप होगा और जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में भी तरक्की होगी। बस छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां बनी रहेंगी। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कन्या राशि: प्रेम में अपनापन बढ़ेगा। थोड़ी भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। एक शुभ संकेत दिखाई दे रहा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

तुला राशि: कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है, लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम बनी रहेगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि: पराक्रम रंग लाएगा और रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

धनु राशि: धन की स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। अभी निवेश न करें। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

मकर राशि: सौम्यता और आकर्षण बढ़ेगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंता का रिश्ता बना रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति फिर भी अच्छी रहेगी। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि: आय की नवीन स्थिति सुदृढ़ होगी। पुरानी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम और संतान का साथ बना रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

You may have missed