August 8, 2026

कंतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, जानें चौथे दिन का कलेक्शन…

051025

कंतारा चैप्टर 1 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, जानें चौथे दिन का कलेक्शन…

कंतारा चैप्टर 1 दिन 4 बॉक्स ऑफिस: आज रविवार को ‘कांतारा चैप्टर 1’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए चार दिन हो चुके हैं। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जानें फिल्म की कुल कमाई।

साउथ स्टार ऋषभ शेट्टी अभिनीत ‘कांतारा चैप्टर 1’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तलहका मचा दिया था। आज रविवार को फिल्म ने अभी तक शानदार कलेक्शन करते हुए भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चलिए जानते हैं कि ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया।

चौथे दिन कमाए इतने करोड़

‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 61.85 करोड़ रुपये से ताबड़तोड़ शुरुआत की थी। इसके बाद फिल्म का जादू बरकरार रहा है। आज रविवार यानी कि चौथे दिन फिल्म ने ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक 50.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। हालांकि देर रात ‘कांतारा चैप्टर 1’ के कलेक्शन में बढ़त की उम्मीद है। वहीं फिल्म ने शनिवार को 55 करोड़ रुपये कमाए थे।

चार दिनों में ही पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

ऋषभ शेट्टी द्वारा निर्देशित और अभिनीत ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अभी तक भारतीय कलेक्शन के मुताबिक 212.62 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यानी की फिल्म ने मात्र चार दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो एक शानदार रिकॉर्ड है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 120 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म ‘कांतारा 2’ वहीं से शुरू होती है जहां पिछला भाग खत्म हुआ था। एक बच्चा सवाल पूछता है? जिसके जवाब में उसे एक दंत कथा सुनाई जाती है। कहानी कदंब साम्राज्य के दौर की है। एक तरफ ईश्वर के मधुबन में भगवान शिव के उपासक कांतारा गांव वाले रहते हैं दूसरी तरफ राजा विजयेंद्र (जयराम) का बांगरा साम्राज्य है। राजा विजयेंद्र के दादा ईश्वर के मधुबन को हड़पना चाहते थे पर दैव ने उन्हें ऐसा करने नहीं दिया। इसी पर आधारित है कहानी।

इन कलाकारों से सजी है फिल्म

‘कांतारा चैप्टर 1’ फिल्म को होमब्ले फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में ऋषभ शेट्टी के अलावा गुलशन देवैया, रुक्मणि वसंत और जयराम जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। इसे साथ ही आपको बताते चलें कि फिल्म के तीसरे भाग का एलान भी हो चुका है, जिसने फैंस के मन में रोमांच पैदा कर दिया है।