June 27, 2026

रायपुर की दिशा छाटबार को बड़े मंच पर मिला सम्मान, ‘मिस राजधानी’ के खिताब से हुईं सम्मानित

IMG-20260626-WA0028(1)

इतेश सोनी छत्तीसगढ़/ रायपुर की उभरती हुई मॉडल और अभिनेत्री दिशा छाटबार को बड़े मंच पर ‘मिस राजधानी’ के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया। कम उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर दिशा ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

दिशा मॉडलिंग, एक्टिंग और डांस के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। अपने सरल स्वभाव और मेहनत के दम पर वह अपनी अलग पहचान बना रही हैं। उनका सपना राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है।

दिशा मशहूर कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक Remo D’Souza को अपना आदर्श मानती हैं और भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा रखती हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।