अवैध हेरोइन (चिट्टा) बिक्री करने के तीन आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
दुर्ग – मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को थाना खुर्सीपार पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार आज थाना खुर्सीपार पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि नहर किनारे शिव मंदिर के पास ट्रांसपोर्ट रोड खुर्सीपार , भिलाई में कुछ व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुये थाना खुर्सीपार पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्तियों ने मौके से भागने का प्रयास किया , जिन्हें पुलिस टीम ने तत्परता से घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू , मोंटी अरोरा एवं मोहम्मद आफताब बताया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बिक्री हेतु रखा गया कुल 12.06 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) , 03 मोबाइल फोन, नगद रकम एवं एक स्कूटी बरामद की गई। समक्ष गवाहों के जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 521/2026 धारा 8 , 21(ख) , 27(क) , 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना खुर्सीपार पुलिस ने आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना खुर्सीपार के थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के अधिकारी-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीगण –
पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू उम्र 27 वर्ष निवासी – सेक्टर-01 क्रॉस स्ट्रीट , क्वार्टर नंबर 05/बी , थाना – भिलाई भट्ठी , मोंटी अरोरा उम्र 32 वर्ष निवासी – एलआईजी 01/825 , हाउसिंग बोर्ड भिलाई और मोहम्मद आफताब उम्र 24 वर्ष निवासी – सेक्टर-02 जामुल , थाना – जामुल , जिला – दुर्ग (छत्तीसगढ़)।
जप्त सामाग्री –
हेरोइन (चिट्टा) 12.06 ग्राम (12,060 मिलीग्राम) कीमत 241300 , मोबाइल फोन 03 नग कीमत 90,000 रूपये , नगद रकम 16,100 रूपये , स्कूटी क्रमांक CG 07 BG 2789 कीमत 50,000 रूपये कुल जप्त सामाग्री की कीमत 3,97,400 (तीन लाख सत्तानवे हजार चार सौ रुपये)।
आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड –
आरोपी पी. तुलमा राव उर्फ चिंटू – थाना भिलाई भट्ठी अपराध क्रमांक 46/2023 धारा 279 , 337, 338 भादवि , थाना मोहन नगर – अपराध क्रमांक 460/2025 धारा 21(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट।
आरोपी मोंटी अरोरा –
थाना मोहन नगर अपराध क्रमांक 460/2025 धारा 21(ख) , 27(क) एनडीपीएस एक्ट , थाना जामुल अपराध क्रमांक 297/2015, धारा 13 जुआ एक्ट , थाना जामुल अपराध क्रमांक 241/2015 धारा 294 , 506 , 323 भादवि और थाना भिलाई भट्ठी अपराध क्रमांक 57/2026 धारा 21(ख) , 27(क) , 29 एनडीपीएस एक्ट।
दुर्ग पुलिस की अपील –
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने आसपास मादक पदार्थों की बिक्री , नशे के अवैध कारोबार अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी। नशामुक्त एवं सुरक्षित समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।
