August 8, 2026

ध्वजारोहण कार्यक्रम: भाजपा मैनपुर मंडल अध्यक्ष संतोष यादव करेंगे ध्वजारोहण

IMG_20250125_115404

इतेश सोनी गरियाबंद – 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा मैनपुर मंडल अध्यक्ष संतोष यादव कल ध्वजारोहण करेंगे। इस कार्यक्रम में मैनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ उत्सव मनाया जाएगा

संतोष यादव ने सभी कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचने और कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र निर्माण में योगदान और भाजपा की नीतियों पर चर्चा होगी।