April 29, 2026

गरियाबंद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 में नंदनी नेताम की सक्रियता, बीजेपी से टिकट की दावेदारी

IMG-20250125-WA0034

इतेश सोनी गरियाबंद: जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 में इस बार चुनावी सरगर्मियां तेज हैं। भारतीय जनता पार्टी से दावेदारी पेश करते हुए श्रीमती नंदनी नेताम ने चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की है। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी ने अब तक अपने प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की है, लेकिन अगले एक-दो दिनों में इसकी घोषणा होने की संभावना है।

नंदनी नेताम लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रही हैं। वे गांव-गांव जाकर लोगों से मिल रही हैं और आशीर्वाद प्राप्त कर रही हैं। क्षेत्र में नई ऊर्जा और बदलाव की लहर देखने को मिल रही है। जनता इस बार एक नए चेहरे को मौका देने की बात कर रही है, और नंदनी नेताम को जनता के बीच एक सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।

जनसंपर्क के दौरान नंदनी नेताम ने कहा, “मैं क्षेत्र की समस्याओं को समझती हूं और इनके समाधान के लिए पूरी ताकत से काम करूंगी। यह चुनाव सिर्फ एक प्रत्याशी का नहीं, बल्कि क्षेत्र के हर नागरिक का चुनाव है।”

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 में इस बार के चुनाव में नई उम्मीदें और संभावनाएं दिखाई दे रही हैं। अब देखना होगा कि बीजेपी अपने प्रत्याशियों की घोषणा कब करती है और नंदनी नेताम को पार्टी का समर्थन मिलता है या नहीं।

You may have missed