शादी के 3 साल बाद अलग हो सकते हैं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट…एक्ट्रेस के क्रिप्टिक पोस्ट ने दिया हिंट …
शादी के 3 साल बाद अलग हो सकते हैं ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट…एक्ट्रेस के क्रिप्टिक पोस्ट ने दिया हिंट …
एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा और एक्टर नील भट्ट टीवी की पॉपुलर जोड़ी में से एक हैं. दोनों ने टीवी शो गुम है किसी के प्यार से साथ काम किया है. इस कपल की शादी को भी 3 साल हो गए हैं. कुछ समय से खबर आ रही है कि दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है. लंबे समय से दोनों को साथ में नहीं देखा गया है. वहीं, अब ऐश्वर्या शर्मा ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया है, जिससे लग रहा है कि दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिया है.
बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और एक्टर नील भट्ट वैसे तो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, मगर अब लंबे समय से साथ में कोई फोटो शेयर नहीं कर रहे हैं. फैंस को लग रहा है कि शादी के तीन साल बाद ये कपल अलग हो रहा है, हालांकि अभी तक दोनों ने इस पर चुप्पी साधी हुई है.
ऐश्वर्या ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक कोट शेयर किया था. जिसमें लिखा था-‘लाइफ का मतलब होता है छोड़ देना. बहुत सारी उन बातों को छोड़ देना, जिससे आपको फ्रस्टेशन होती है. हम लोगों को नाराजगी आती है, हमारी कमजोरियों के बारे में पता लगता है और स्ट्रगल्स, गलतियां देखते हैं. हमे जिंदगी में आगे बढ़ना पड़ता है और फ्रेश स्टार्ट करना पड़ता है.’
ऐश्वर्या शर्मा के इस पोस्ट को देखने के बाद लोगों को लग रहा है कि ये कपल अलग होने वाला है. हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने कुछ ऑफिशियली शेयर नहीं किया है. इस कपल को साथ में बिग बॉस में भी देखा गया है. शो में भी दोनों की काफी लड़ाई देखने को मिली थी.

