छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
मध्य प्रदेश, में छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा ही एक मामला शहडोल जिले से सामने आया है. जहां छेड़छाड़ से तंग आकर एक छात्रा ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया. हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
बता दें कि यह मामला अमलाई थाना क्षेत्र का है. दरअसल, जब 14 साल की किशोरी स्कूल जाती तो गिरवा का रहने वाला मैकेनिक अजय चौधरी छेड़छाड़ करता था. जिससे परेशान होकर उसने स्कूल जाना ही छोड़ दिया और परिजनों को इसकी जानकारी दी.
इसके बाद परिजन छात्रा के साथ थाने पहुंचे और शिकायत की. जिस पर पुलिस ने आरोप के खिलाफ बीएनएस और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे धर दबोचा. इस मामले में एएसपी का कहना है कि छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
