November 16, 2026

चरित्र शंका के नाम पर बर्बरता पूर्वक पिटाई,इलाज के दौरान हुई मौत

261025

बांदा. चरित्र शंका के नाम पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जहां युवती के घरवालों ने शंका होने पर शख्स को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई. युवती के घर के तीन चार लोगों ने शख्स को बर्बरता पूर्वक पीटा, इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई.

व्यक्ति की मौत के बाद घटना का वीडियो सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि तीन चार लोग मिलकर किस तरह से शख्स की पिटाई कर रहे हैं. उस पर डंडे बरसा रहे हैं. इतना ही नहीं वो लोग महिला को भी जमकर पीट रहे हैं. उस पर भी लात-घूसे, थप्पड़ और लाठी बरसा रहे हैं. वहीं शख्स के घरवालों का आरोप है कि उस पर गलत आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई है.

शक के आधार पर पिटाई

पूरा मामला पैलानी थाना क्षेत्र का है. पुलिस के मुताबिक ये 16 अक्टूबर की घटना है. जानकारी के मुताबिक सुमेरपुर-हमीरपुर का रहने वाला रामबालक निषाद (40 साल) जिसका पहले यहां ससुराल था. ये उसी गांव के एक घर में आया हुआ था. जिस पर गांव के कुछ लोगों ने शक के आधार पर उसके साथ मारपीट की. जिसमें उसे चोट आई थी. उसके परिजन उसे इलाज के लिए लेकर गए थे. यहां 24 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई. परिजनों ने शनिवार थाने में तहरीर दी है. मारपीट करने वालों को जल्द गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

You may have missed