August 7, 2026

एसपी श्रीमती निवेदिता पाल ने पेश की मानवता की मिसाल

DSC145261

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – आज दोपहर लगभग सवा दो बजे शासकीय कन्या महाविद्यालय जांजगीर मेन रोड पर एक मोटरसाइकिल चालक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। घटना के समय जिले की प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल मौके से गुजर रही थीं। घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुये घायल व्यक्ति की सहायता की। उन्होंने बिना समय गंवाए घायल युवक को स्वयं अपने शासकीय वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल जांजगीर पहुंचाया तथा उचित उपचार हेतु भर्ती कराया और डाक्टर को घायल के समुचित इलाज के निर्देश भी दिये। पुलिस अधीक्षक द्वारा दिखाई गई तत्परता एवं मानवता ने यह साबित कर दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं , बल्कि समाज सेवा और मानव जीवन की रक्षा के लिये भी सदैव तत्पर है। वहीं घायल व्यक्ति ने भी समय पर मदद और सहयोग के लिये पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद व्यक्त किया।