उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र हथनी ,बिलासपुर में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का आयोजन…
उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र हथनी ,बिलासपुर में स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा का आयोजन
बिलासपुर ,उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र हथनी बिलासपुर में आज दिनांक 22/06/2025 को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय दुर्ग में प्रवेश के लिए उद्यानिकी एवं वानिकी विषयों की स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई । उद्यानिकी महाविद्यालय वर्तमान में आजीविका महाविद्यालय निपानिया के भवन में संचालित है जिसमें उद्यानिकी एवं वानिकी विषयों के कुल 185 परीक्षार्थी शामिल हुए ।
आजीविका महाविद्यालय के 6 कमरों मे परीक्षा की व्यवस्था की गई परीक्षा केंद्र अधीक्षक एवं उद्यानिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. तोरन लाल साहू के मार्गदर्शन , श्री उमाकांत पटेल सहायक परियोजन अधिकारी आजीविका महाविद्यालय के सौजन्य वह पर्यवेक्षकों की सतत निगरानी में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई केंद्र प्रभारी श्री सुरेश कुमार ने परीक्षार्थियों को परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश दिए वह उद्यानिकी महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं परीक्षा प्रभारी डॉ. राकेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिखा वह पूरे समय परीक्षा को लेकर अभिभावक भी काफी उत्साहित दिखे
