September 29, 2026

रॉयल फेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 का ग्रैंड फिनाले 29 जून को अंबिकापुर में

0d68b156-a4b9-4dfa-a4f3-e123226abcb0

रायपुर। इतेश न्यूज़ सर्विस। छत्तीसगढ़ की धरती एक बार फिर फैशन और प्रतिभा के रंगों से सजेगी। बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘रॉयल फेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 (सीज़न 2)’ का ग्रैंड फिनाले 29 जून को होटल सिटी इन, अंबिकापुर में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शैलेन्द्र पांडेय की उपस्थिति रहेगी, साथ ही कई सेलिब्रिटी और वीआईपी मेहमान भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। यह इवेंट फैशन शो के साथ-साथ ब्राइडल रैंप वॉक और नारी शक्ति सम्मान का संगम होगा।

प्रतियोगिता में किड्स (3–13 वर्ष), टीन्स (14–17 वर्ष) और मिस/मिसेज/मिस्टर (18–50 वर्ष) वर्गों के प्रतिभागी भाग लेंगे।

28 जून को ग्रूमिंग सेशन और टैलेंट राउंड, जबकि 29 जून को ज़ुम्बा क्लास के बाद ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा।

प्रतिभागियों को फोटोशूट, मीडिया प्रमोशन, एल्बम शूट, क्राउन, सर्टिफिकेट और ट्रॉफी प्रदान की जाएंगी।

अधिक जानकारी के लिए इनसे संपर्क करें:
📞 8889329535, 9302061806