June 9, 2026

मलेशिया के कुआलालंपुर में गैस पाइप फटने से लगी भीषण आग

010425

मलेशिया के कुआलालंपुर में गैस पाइप फटने से लगी भीषण आग

मलेशिया,मलेशिया के कुआलालंपुर के बाहरी इलाके में मंगलवार को एक उपनगर में भीषण आग लग गई, जो संभवतः गैस पाइप फटने के कारण लगी। जिसके कारण आस-पास के घरों को खाली कराना पड़ा। मध्य सेलंगोर राज्य के ‘पुत्रा हाइट्स’ में एक गैस स्टेशन के पास लगी आग की ऊंची लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थीं। सेलंगोर से दर्जनों दमकलकर्मियों को मौके पर भेजा गया है।

आपको बता दें कि, अग्निशमन विभाग के निदेशक वान मोहम्मद रजाली वान इस्माइल के हवाले से, दमकलकर्मियों के अनुसार, आग संभवतः पाइपलाइन फटने के कारण लगी थी। इस बारे में अभी और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।