June 7, 2026

आईजी रामगोपाल गर्ग ने समीक्षा बैठक में दिये कई अतिआवश्यक निर्देश

DSc142263

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जांजगीर चाम्पा – पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज बिलासपुर द्वारा आज जिला जांजगीर चांपा के पुलिस अधिकारियों का समीक्षा बैठक पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में लिया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय आईपीएस सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले की कानून- व्यवस्था की स्थिति का समग्र मूल्यांकन किया गया। विगत अवधि में दर्ज अपराधों , गंभीर एवं संवेदनशील प्रकरणों , लंबित अपराधों की विवेचना की प्रगति तथा चालानी कार्यवाही की समीक्षा की गई। विशेष रूप से चोरी , लूट , नकबजनी , मारपीट , महिला एवं बाल अपराध , साइबर अपराध तथा अवैध शराब/नशे के कारोबार से संबंधित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि फरार एवं स्थायी वारंटियों की प्राथमिकता के आधार पर पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाये। पुराने लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण करते हुये आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाये। वहीं उन्होंने अपराध नियंत्रण हेतु रात्रि गश्त बढ़ाने , संदिग्ध व्यक्तियों की नियमित चेकिंग , हॉटस्पॉट क्षेत्रों में विशेष निगरानी एवं बीट प्रणाली को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त आईजी गर्ग द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने , आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने , शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु भी आवश्यक दिशा- निर्देश प्रदान किये गये।बैठक के अंत में पुलिस महानिरीक्षक ने सभी अधिकारियों को अनुशासन , पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने , शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप अपराध नियंत्रण एवं कानून- व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उपरोक्त बैठक में एसडीओपी चांपा यदुमनी सिदार , डीएसपी मुख्यालय विजय पैकरा , एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी , सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे , डीएसपी अजाक सतरूपा तारम एवं थाना प्रभारीगण भी उपस्थित रहे।

You may have missed