June 6, 2026

छत्तीसगढ़ सेवा सम्मान समारोह व आर्टिस्ट अवार्ड का भव्य आयोजन संपन्न

2b4ed1a0-9d26-4d4c-9557-a7d39e91a57b

ममता पटेल का उद्देश्य – ग़रीब व प्रतिभाशाली बच्चों को मंच देकर आगे बढ़ाना

इतेश सोनी रायपुर। छत्तीसगढ़ की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सेवा सम्मान समारोह व आर्टिस्ट अवार्ड का आयोजन ममता ब्यूटी अकैडमी एवं स्टार स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के आयोजक ममता पटेल और कमल सारथी रहे।

समारोह में छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध अभिनेता, अभिनेत्री, निर्देशक, निर्माता और पत्रकारों ने भाग लिया और उन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा, संस्कृति और समाज के उत्थान में नि:स्वार्थ योगदान दिया है।

इस कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि इसमें कई टैलेंटेड बच्चों को मंच प्रदान किया गया, जिनमें से अधिकांश आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से आते हैं। इन बच्चों ने रैम्प वॉक, नृत्य, संगीत, अभिनय जैसी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागी बच्चों को मंच पर सम्मानित भी किया गया।

ममता पटेल का मुख्य उद्देश्य ऐसे प्रतिभाशाली लेकिन संसाधनों से वंचित बच्चों को आगे बढ़ने का मौका देना है। उन्होंने बताया कि वह इन बच्चों को केवल मंच ही नहीं देतीं, बल्कि उन्हें अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से रोजगार और पहचान भी दिलाती हैं। साथ ही वह प्रयास करती हैं कि ये बच्चे फिल्मों और वेब प्रोजेक्ट्स में भी काम कर सकें। अब तक कई बच्चों को उन्होंने इस माध्यम से फिल्मी दुनिया में प्रवेश दिलाया है।

उनका कहना है, “हर बच्चे में कोई न कोई खासियत होती है। मेरा काम है उसे मंच देना, प्रोत्साहित करना और आगे बढ़ने का रास्ता दिखाना।”

ममता पटेल के इस सामाजिक और सांस्कृतिक प्रयास की सराहना समाज के हर वर्ग से हो रही है। इस तरह के कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की संस्कृति को नई ऊर्जा देने के साथ-साथ उन लोगों के सपनों को भी पंख देते हैं जो अब तक मंच से दूर थे।

You may have missed