अमन मेघा बंजारे का पहला गाना “ग़रीब हव” हुआ रिलीज़, यूट्यूब पर मचा रहा है धूम
इतेश सोनी रायपुर- पाटन ब्लॉक के छोटे से गांव ग्राम टेमरी से निकलकर बड़े सपने देखने वाले अमन और मेघा बंजारे का पहला म्यूजिक वीडियो “ग़रीब हव” 11 तारीख को राज श्री यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ हो चुका है और रिलीज़ होते ही यह गाना दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना रहा है।
इस गाने में अमन और मेघा की जोड़ी ने कमाल की कैमिस्ट्री दिखाई है, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा है। न केवल गाने की धुन और बोल दिल छू लेने वाले हैं, बल्कि इसका स्क्रीनप्ले भी बेहद आकर्षक और भावनात्मक है, जो गाने को खास बनाता है।
गौरतलब है कि अमन और मेघा बंजारे मूलतः छत्तीसगढ़ के ग्राम टेमरी से ताल्लुक रखते हैं और पाटन ब्लॉक में अब ये एक चर्चित नाम बन चुके हैं। मेघा बंजारे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और लाखों फॉलोअर्स उनके वीडियोज़ को पसंद करते हैं।
अमन और मेघा सोशल मीडिया के माध्यम से अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। “ग़रीब हव” के माध्यम से उन्होंने एक नई शुरुआत की है जो निश्चित रूप से युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा, तो राज श्री यूट्यूब चैनल पर जाकर जरूर देखें और अमन-मेघा की मेहनत को सराहें।
