November 15, 2026

स्ट्रेस और एंग्जायटी से पाएं छुटकारा अपनाएं आसान ये उपाय…

230925

स्ट्रेस और एंग्जायटी से पाएं छुटकारा अपनाएं आसान ये उपाय

आज के समय में स्ट्रेस और एंग्जायटी से बहुत से लोग जूझ रहे हैं और यह आम समस्या बनती जा रही है. ऐसे में जर्नलिंग से मन को शांत करने, सोच को साफ करने और एंग्जायटी कम करने में मदद मिल सकती है, खासकर अगर इसे रोज़ाना की आदत बना लिया जाए. आज हम आपको इसके बारे में ही विस्तार से बताएंगे कि क्या वाकई जर्नलिंग से एंग्जायटी और तनाव कम होता है?

जर्नलिंग क्या है?

जर्नलिंग का मतलब होता है, अपने विचारों, भावनाओं, अनुभवों या परेशानियों को कागज़ पर उतारना. इसे “एक्सप्रेसिव राइटिंग” भी कहा जाता है, यानी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना.

क्या जर्नलिंग से एंग्जायटी और स्ट्रेस कम होता है?

हाँ, विज्ञान और रिसर्च दोनों ही यह बताते हैं कि जर्नलिंग से मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है.
वैज्ञानिक प्रमाण

1- यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास की एक स्टडी के अनुसार, जब लोग अपनी भावनाओं को लिखते हैं, तो उनका स्ट्रेस लेवल कम होता है और इम्यून सिस्टम बेहतर होता है.

2- हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की रिपोर्ट्स में भी यह बताया गया है कि जर्नलिंग करने से व्यक्ति की सोच स्पष्ट होती है, जिससे वह बेहतर निर्णय ले सकता है और मन को शांत कर पाता है.

3- पॉजिटिव साइकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, 15–20 मिनट तक रोजाना जर्नलिंग करने से कुछ ही हफ्तों में एंग्जायटी के लक्षणों में कमी देखी गई.

जर्नलिंग कैसे मदद करता है?

भावनाओं की पहचान होती है: जब हम लिखते हैं, तो हमें पता चलता है कि हम क्या महसूस कर रहे हैं और क्यों.

मन हल्का होता है: जो बात दिल में रहती है, वह बोझ बन जाती है. लिखने से मन का बोझ कम होता है.

नेगेटिव थॉट्स बाहर आते हैं: जर्नलिंग एक सेफ स्पेस देती है जहां हम बिना किसी जजमेंट के अपनी बात कह सकते हैं.

समस्याओं को ऑब्जेक्टिवली देखने में मदद मिलती है: जब हम अपनी समस्याओं को लिखते हैं, तो हम उन्हें अलग नजरिए से देखने लगते हैं और समाधान भी सूझने लगता है.

कैसे शुरू करें जर्नलिंग?

1- दिन में सिर्फ 5–10 मिनट से शुरुआत करें.
2- खुद से ये सवाल पूछें: आज मैं कैसा महसूस कर रहा/रही हूं? आज की सबसे बड़ी चिंता क्या है? क्या कुछ अच्छा हुआ जिसे मैं नोट करना चाहता/चाहती हूं?
3- कोई नियम नहीं है, आप चाहे तो bullet points में लिखें या लंबे पैराग्राफ्स में.

You may have missed