नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं साबूदाना की चाट, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
नवरात्रि व्रत के लिए बनाएं साबूदाना की चाट, स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
नवरात्रि स्पेशल, साबूदाना चाट रेसिपी: चाट का जिक्र आते ही स्वाद की लहरें दौड़ जाती हैं, क्योंकि इसका स्वाद इतना चटपटा, खट्टा-मीठा सा होता है कि हर कोई इसे देखकर ललचा जाता है. लेकिन साबूदाना चाट एक ऐसा विकल्प है जो स्वाद और सेहत, दोनों का संतुलन बनाए रखता है.
अभी नवरात्रि चल रही है, ऐसे में आप भी साबूदाना से यह डिश ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं साबूदाना चाट की एक आसान और हेल्दी रेसिपी, जिसे आप व्रत में भी खा सकते हैं.
साबूदाना (भीगा हुआ) – 1 कप
उबले हुए आलू – 1 मध्यम आकार का (कटा हुआ)
मूंगफली के दाने – 2 टेबलस्पून (भुने और दरदरे किए हुए)
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
टमाटर – 1 (व्रत में मान्य हो तो)
काला नमक या सेंधा नमक – स्वादानुसार
नींबू का रस – 1 टेबलस्पून
हरा धनिया – 1 टेबलस्पून (बारीक कटा हुआ)
अनार के दाने – 1 टेबलस्पून
खीरा – 1 छोटा (कटा हुआ)
विधि
1.सबसे पहले साबूदाना को 4-5 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. छानकर अच्छे से सुखा लें ताकि वह चिपके नहीं. उसमें साबूदाना, उबले आलू, हरी मिर्च, भुनी मूंगफली, टमाटर और खीरा डालें.
2. अब इसमें सेंधा नमक, नींबू का रस और हरा धनिया डालें. सभी चीजों को हल्के हाथों से मिला लें. ऊपर से अनार के दाने डालकर गार्निश करें.
फायदे
1. बिना तेल की हेल्दी चाट
2. व्रत में खाई जा सकती है
3. फटाफट बनती है
4. एनर्जी बूस्टर है
5. बच्चों को भी पसंद आती है
