‘दीया और बाती हम’ फेम नीलू वाघेला 5 जनवरी को राजधानी रायपुर पहुँचेंगी
इतेश सोनी ई एन एस रायपुर ।भारतीय टेलीविज़न के प्रख्यात धारावाहिक ‘दीया और बाती हम’ से घर-घर में पहचान बनाने वाली सुप्रसिद्ध अभिनेत्री नीलू वाघेला 5 जनवरी को राजधानी रायपुर आ रही हैं। इससे पहले वह छत्तीसगढ़ आ चुकी हैं, लेकिन राजधानी रायपुर में यह उनका पहला आगमन होगा।
दरअसल, 5 जनवरी को रायपुर में एक भव्य फैशन शो ‘आइकन ऑफ इंडिया’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें नीलू वाघेला बतौर मुख्य सेलिब्रिटी गेस्ट शामिल होंगी। इस भव्य आयोजन की आयोजक नाज़ीमा आफ़रीन हैं।
आयोजक नाज़ीमा आफ़रीन ने हमारे समाचार एजेंसी से चर्चा करते हुए बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां ज़ोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि फैशन शो के लिए मॉडल्स के रजिस्ट्रेशन अभी खुले हुए हैं, और प्रदेश भर से लगातार प्रतिभागी इसमें भाग लेने के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि ‘दीया और बाती हम’ फेम नीलू वाघेला की मौजूदगी इस आयोजन को और खास बनाएगी, जिससे प्रतिभागियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
सेलिब्रिटी से मिलने और उन्हें लाइव देखने को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। वर्षों से जिन कलाकारों को लोग अपने घरों में टीवी स्क्रीन पर देखते आए हैं, उन्हें सामने से देखने का अवसर मिलने पर दर्शकों में भारी उत्साह है।
यह भव्य फैशन शो 5 जनवरी को रायपुर के एक निजी होटल में संपन्न होगा, जहां ग्लैमर, फैशन और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
