कोरबा में 6 जनवरी को होगा भव्य मॉडलिंग शो, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच
इतेश सोनी
रायपुर कोरबा।ममता ब्यूटी स्टूडियो एवं स्टार स्टूडियो के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 जनवरी को कोरबा शहर में “मिस, मिसेस, मिस्टर, टीन, किड्स एंड ट्रांस सेंट्रल इंडिया 2026” का भव्य मॉडलिंग शो आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन कोरबा के एक निजी होटल में संपन्न होगा, जिसमें मॉडलिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ लुक एंड लर्न सेमिनार एवं अवार्ड शो भी आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभावान लोगों को दक्षिण कोसल सम्मान से सम्मानित किया जाएगा, वहीं समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभावान महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाज़ा जाएगा। आयोजन का उद्देश्य प्रदेश की छुपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देना है।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित सितारे विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जिनमें कीर्ति प्रकाश जयसवाल, आकाश सोनी, लक्षित झांझी, हरीश अग्रवाल, गंगासागर पांडा, फ़िल्म जर्नलिस्ट इतेश सोनी, काजल सोनबेर एवं रितिका यादव प्रमुख हैं।
इस भव्य आयोजन का मीडिया पार्टनर ईएनएस न्यूज़ मीडिया ग्रुप है, जो कार्यक्रम से जुड़ी सभी जानकारियाँ साझा करेगा और प्रतियोगिता की संपूर्ण न्यूज़ कवरेज भी करेगा।
कार्यक्रम के आयोजक ममता पटेल एवं कमाल सारथी ने समाचार एजेंसी से चर्चा में बताया कि यह सेंट्रल इंडिया का एक भव्य मॉडलिंग शो है, जिसकी रजिस्ट्रेशन लाइन फिलहाल खुली हुई है। प्रदेशभर से लगातार प्रतिभागी इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को स्टार स्टूडियो के माध्यम से कार्य के अवसर प्रदान किए जाते हैं।
आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे शीघ्र पंजीकरण कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
