August 7, 2026

बिलासपुर में 29 जनवरी को होगा “नारी शक्ति अवॉर्ड” एवं ग्रैंड फैशन शो का भव्य आयोजन

c90b6d16-5520-4ab2-87b4-a82da1091f91

इतेश न्यूज़ सर्विस (ENS)
रायपुर | बिलासपुर

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में फैशन, प्रतिभा और नारी सम्मान को समर्पित एक भव्य आयोजन होने जा रहा है। NA Production के बैनर तले “Biggest The Golden Aisle Runway Show & Fashion Show” के अंतर्गत नारी शक्ति अवॉर्ड तथा MR, MISS, MRS, TEEN और KIDS कैटेगरी का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की आयोजक नफीशा अली हैं।

यह मेगा इवेंट 29 जनवरी 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे से
होटल इशिका रिसॉर्ट, बांधवा तालाब, हेमू नगर, बिलासपुर (छ.ग.) में संपन्न होगा।

आयोजक नफीशा अली के अनुसार, इस प्रतियोगिता में महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों के लिए रजिस्ट्रेशन खुले हैं। प्रतिभागियों को आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न श्रेणियों में मंच प्रदान किया जाएगा—
किड्स (3 से 13 वर्ष), टीन (14 से 17 वर्ष) तथा MR/MISS/MRS (18 से 60 वर्ष)।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नारी शक्ति को सम्मानित करना, नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देना और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े उभरते चेहरों को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। ग्रैंड फिनाले में आकर्षक रनवे शो के साथ सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।

इस आयोजन में ड्रेस डिज़ाइनर, मेकअप आर्टिस्ट, जूरी मेंबर्स, VIP गेस्ट, शोस्टॉपर, वीडियोग्राफर, फोटोग्राफर और मीडिया पार्टनर्स की भी विशेष भागीदारी रहेगी।

आयोजकों ने इच्छुक प्रतिभागियों एवं सहयोगियों से समय रहते रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 8889329535, 9302061806

यह आयोजन बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में फैशन और नारी सम्मान के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।