June 16, 2026

छत्तीसगढ़ी नया गीत “कब आबे जिनगी मा” रिलीज़, दर्शकों में बढ़ा उत्साह

1e8f1e9f-65c5-4320-a8b1-a53c1b1b9a8e

इतेश न्यूज़ सर्विस रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म एवं संगीत जगत में एक नया और रोमांटिक गीत जुड़ चुका है। Chinhari RK Films प्रस्तुत “कब आबे जिनगी मा” अब दर्शकों के बीच रिलीज़ हो चुका है। अपनी मधुर धुन, सुरीले बोल और शानदार अभिनय से यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

इस गीत में मुख्य कलाकारों के रूप में रोहित कुमार और रितिका वर्मा नजर आ रहे हैं, जिनकी मनमोहक अदाकारी ने गाने को जीवंत बना दिया है।

गीत को अपनी आवाज़ दी है रोशन रहांडले और कंचन जोशी ने। इसके बोल लिखे हैं दास मनोहर ने और संगीत रिकॉर्डिंग एस Music Raipur में की गई है। गाने की कहानी और पटकथा निर्देशन अनिल कुमार ने, सहायक निर्देशन – कृष्णकांत के द्वारा की गई है, जबकि, डीओपी, एडिटिंग और कलर ग्रेडिंग का कार्य टिटु कोसले ने संभाला है।

इसके अलावा गीत की खूबसूरत फिल्मांकन के पीछे कैमरा आर्टिस्ट गन्नु, नृत्य निर्देशन में हेमंत ठाकुर, और मेकअप में ममता बघेल का अहम योगदान रहा। प्रचार-प्रसार व पोस्टर डिज़ाइन प्रिया स्टूडियो छुरा , लेवल अप कम्युनिकेशन रायपुर द्वारा किया गया है।

गाना रिलीज़ होते ही यूट्यूब पर दर्शकों का खूब प्यार पा रहा है। ग्रामीण परिवेश, प्रेम और भावनाओं को दर्शाता यह गीत छत्तीसगढ़ी संस्कृति को नई ऊँचाई दे रहा है।