August 8, 2026

“कॉप ऑफ़ द मंथ” बने उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर गंगवाल, विद्यार्थियों में नशा मुक्ति व साइबर जागरूकता के लिए सराहे गए

de9d7a2b-aa3d-4981-85b5-b5134769d424

इतेश सोनी, पत्रकार

इतेश न्यूज़ सर्विस, गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस विभाग द्वारा कर्मठ और सजग पुलिस अधिकारियों को सम्मानित करने के उद्देश्य से संचालित “कॉप ऑफ़ द मंथ” योजना के तहत जुलाई माह के लिए उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर गंगवाल को यह सम्मान प्रदान किया गया है।

श्री गंगवाल वर्तमान में मैनपुर थाना में पदस्थ हैं और उन्होंने हाल ही में स्कूली विद्यार्थियों में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों एवं बालिकाओं को ‘अभिव्यक्ति’ ऐप के प्रति जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया। उनकी इस पहल ने न केवल विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाई बल्कि समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि को भी मजबूत किया।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा (भा.पु.से.) ने उप निरीक्षक गंगवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके इस उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “ऐसे प्रयास युवाओं को सही दिशा देने के साथ-साथ अपराध की रोकथाम में भी मददगार साबित होते हैं।”

इस अवसर पर विकास पाटले (अनुविभागीय पुलिस अधिकारी – एसडीओपी) ने भी उप निरीक्षक गंगवाल की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि “उनका यह कार्य अन्य पुलिसकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है।”

“कॉप ऑफ़ द मंथ” योजना के तहत गरियाबंद पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन एवं जिम्मेदारीबोध को और सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। यह पहल विभागीय कार्य संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में सहायक हो रही है।