गौरेला-पेंड्रा में सजी ब्यूटी इंडस्ट्री की भव्य महफिल, ‘लुक एंड लर्न’ सेमिनार में उमड़ा उत्साह
इतेश न्यूज़ सर्विस, रायपुर।26 जुलाई 2025 को गौरेला-पेंड्रा रोड स्थित होटल श्याम में ब्यूटी इंडस्ट्री के इतिहास में एक यादगार कार्यक्रम ‘क्रिएटिव एंड करेक्टिंग स्टाइल: लुक एंड लर्न हेयर एंड स्किन सेमिनार’ का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भारी संख्या में ब्यूटी प्रोफेशनल्स, ट्रेनर्स और प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस विशेष सेमिनार की शोभा बढ़ाई नेहा पटेल ने, जो कि छत्तीसगढ़ की चर्चित फिल्म अभिनेत्री, मिसेज भारत 2022 और छत्तीसगढ़ स्टाइलिश 2022 रह चुकी हैं। साथ ही, वे निहार प्रोडक्शन की संस्थापक भी हैं। उन्होंने बतौर VIP गेस्ट कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई और ब्यूटी इंडस्ट्री में नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में इतेश सोनी, CEO – ENS NEWS MEDIA GROUP ने भी शिरकत की। वे युवाओं और नवोदित प्रतिभाओं को मंच देने के लिए जाने जाते हैं और उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और गरिमा प्रदान की।
सेमिनार में हेयर एक्सपर्ट राहुल जायसवाल (Beauty Town_21) और स्किन एक्सपर्ट प्रमोद सिंह ने लाइव डेमो व प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी। इस सत्र ने उपस्थित लोगों को आधुनिक ब्यूटी तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी और उन्हें नई ऊर्जा व आत्मविश्वास प्रदान किया।
इस आयोजन का संचालन ब्यूटी एसोसिएशन GPM द्वारा किया गया, जिसमें प्रमुख भूमिका निभाई:
• अध्यक्ष आरती शेषकर (आयुषी ब्यूटी पार्लर,गौरेला)
• सचिव नेहा खान (अनहा ब्यूटी पार्लर,गौरेला)
• सह-आयोजक ममता सिंह (दिव्या ब्यूटी पार्लर)

कार्यक्रम के समापन पर एक भव्य अवॉर्ड फंक्शन आयोजित किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कलाकारों और प्रोफेशनल्स को उनकी कला और सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट और लंच की सुविधा दी गई, जिससे कार्यक्रम का अनुभव और भी संतोषजनक रहा।
यह आयोजन न केवल ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि छत्तीसगढ़ की ब्यूटी इंडस्ट्री के विकास की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।
