नागपुर बनेगा फैशन और ग्लैमर का केंद्र: “Aashwi Dream Icon India 2026” का भव्य आयोजन 19-20 मई को
इतेश सोनी रायपुर/नागपुर: फैशन, ग्लैमर और टैलेंट की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के उद्देश्य से आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट एवं रनवे शो “Aashwi Dream Icon India 2026” इस वर्ष नागपुर में आयोजित होने जा रहा है। ‘Aashwi Event & Entertainments’ द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम 19 और 20 मई 2026 को Airport Centre Point, Nagpur में संपन्न होगा।
सपनों को मिलेगी नई उड़ान
कार्यक्रम की आयोजक अश्विनी अथावले ने बताया कि यह मंच केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को हकीकत में बदलने का एक अवसर है। उन्होंने कहा, “हर सपने को चाहिए एक मौका, और Aashwi Dream Icon India 2026 वही मौका लेकर आ रहा है।” इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं का आत्मविश्वास बढ़ाना और फैशन व एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नए चेहरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है।
सेलिब्रिटी जजों की मौजूदगी
इस दो दिवसीय आयोजन में फैशन और एंटरटेनमेंट जगत की कई नामचीन हस्तियां शिरकत करेंगी। अभिनेत्री एवं सेलिब्रिटी जज बिपाशा एक्सोम अपनी विशेष उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी, वहीं मॉडल एवं अभिनेत्री कोमल राउत सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल होंगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा
19 मई: टैलेंट राउंड, ग्रूमिंग सेशन और पोर्टफोलियो शूट।
20 मई: ग्रैंड फिनाले, ‘क्राउन एंड ग्लोरी नाइट’।
प्रतियोगिता में किड्स, मिस, मिसेज, मिस्टर और रनवे मॉडल जैसी विभिन्न कैटेगरी रखी गई हैं, जिससे सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। विजेताओं को क्राउन, ट्रॉफी, सैश और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। साथ ही, प्रतिभाशाली प्रतिभागियों के लिए म्यूजिक एल्बम और फिल्मों में काम करने के अवसर भी खुलेंगे। 
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
आयोजकों के अनुसार, इस प्रतिष्ठित शो के लिए सीटें सीमित हैं और वर्तमान में अर्ली बर्ड रजिस्ट्रेशन जारी हैं। जो भी युवा अपने सपनों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं, वे इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।
