September 29, 2026

महिला उत्पीड़न के मामलों में त्वरित कार्यवाही हेतु आयोग प्रतिबद्ध – डा० ममता साहू

DSC30726

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – भारतीय जनता पार्टी रायपुर शहर जिला कार्यकारिणी सदस्य टीकाराम साहू ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डा० ममता साहू से शताब्दी नगर स्थित उनके निवास में सौजन्य भेंट मुलाकात की। भेंट के दौरान महिला सशक्तिकरण , महिलाओं की सुरक्षा , बालिकाओं की शिक्षा और महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। वहीं उन्होंने आयोग द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिये किये जा रहे कार्यों की सराहना की।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डा० ममता साहू ने कहा कि महिला उत्पीड़न , घरेलू हिंसा और महिला अधिकारों के उल्लंघन के मामलों में आयोग त्वरित कार्यवाही के लिये प्रतिबद्ध है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि वह भी महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में सकारात्मक भूमिका निभाये। इस अवसर पर राष्ट्रीय समाचार प्रसारण केन्द्र की ओर से महिला सशक्तिकरण से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से प्रसारित करने और आयोग के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। भेंट के दौरान अरविन्द तिवारी , गुलशन साहू , हिमांशु साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।