“छत्तीसगढ़ की बेटी शरू दुबे को मुंबई में IIFA Award 2025 से नवाज़ा गया”
इतेश सोनी – 6260485449
इतेश न्यूज़ सर्विस रायपुर- मुंबई में आयोजित हुए प्रतिष्ठित IIFA Awards 2025 में इस बार छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली अभिनेत्री और सिंगर शरू दुबे को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। यह अवसर न केवल शरू दुबे के लिए गौरवपूर्ण रहा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बन गया।
शरू दुबे ने इस प्रतिष्ठित मंच पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए साबित कर दिया कि कला और प्रतिभा की कोई सीमा नहीं होती। अपने अभिनय और गायन के ज़रिए उन्होंने न केवल क्षेत्रीय सिनेमा में, बल्कि दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी गहरी छाप छोड़ी है।
गौरतलब है कि शरू दुबे ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के साथ-साथ तेलुगु सिनेमा में भी बेहतरीन अभिनय किया है। उन्होंने महेश बाबू और रवि तेजा जैसे मेगा सुपरस्टार्स के साथ स्क्रीन साझा की है। उनकी हाल ही में रिलीज़ हुई तेलुगु सुपरहिट फिल्म ‘ईगल’ में उन्होंने रवि तेजा के साथ काम किया, जो दर्शकों के बीच खासा चर्चित रही।
छत्तीसगढ़ी फिल्मों की बात करें तो शरू दुबे की फिल्में ‘जवानी ज़िंदाबाद’ और उनका हाल ही में गाया गया लोकप्रिय गीत ‘झूमका ले देना राजा’ दर्शकों की जुबान पर छा गया है। इस गाने को यूट्यूब पर लाखों व्यूज़ मिल चुके हैं, जो उनकी गायकी की लोकप्रियता को दर्शाता है।
शरू दुबे एक मल्टी टैलेंटेड आर्टिस्ट हैं, जिन्होंने एक्टिंग, सिंगिंग और परफॉर्मेंस के हर क्षेत्र में खुद को साबित किया है। IIFA Award 2025 में उन्हें यह सम्मान मिलना इस बात का प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभा अब राष्ट्रीय मंचों पर भी अपना परचम लहरा रही है।
