June 6, 2026

रॉयल फेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 (सीज़न 2): फैशन, प्रतिभा और नारी शक्ति का भव्य संगम 29 जून को अंबिकापुर में

7d611e43-422f-490b-be31-50b8feb4ee95

इतेश सोनी रायपुर। इतेश न्यूज़ सर्विस। फैशन और ग्लैमर की दुनिया में छत्तीसगढ़ एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। बहुप्रतीक्षित आयोजन ‘रॉयल फेस ऑफ छत्तीसगढ़ 2025 (सीज़न 2)’ इस बार और भी भव्य और आकर्षक स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। यह मेगा इवेंट 29 जून को होटल सिटी इन, अंबिकापुर में आयोजित होगा।

इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शैलेन्द्र पांडेय उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा कई सेलिब्रिटी गेस्ट्स और वीआईपी गेस्ट्स भी शो की शोभा बढ़ाएंगे। ENS News and Advertisement इस कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है।

यह इवेंट न सिर्फ एक फैशन शो और ब्राइडल प्रतियोगिता है, बल्कि इसमें नारी शक्ति अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे। प्रतिभागियों को एल्बम शूट, मीडिया प्रमोशन, फोटोशूट, टाइटल, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और क्राउन प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में तीन आकर्षक राउंड होंगे –
1. सीजी लुक राउंड
2. बॉलीवुड राउंड
3. वेस्टर्न राउंड

प्रतियोगिता तीन आयु वर्गों में विभाजित है:
• किड्स: 3 से 13 वर्ष
• टीन्स: 14 से 17 वर्ष
• मिस / मिसेज / मिस्टर: 18 से 50 वर्ष

इवेंट के पहले दिन ग्रूमिंग सेशन और टैलेंट राउंड, तथा दूसरे दिन ज़ुम्बा क्लास और ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा।

इच्छुक प्रतिभागी अभी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके लिए वे आयोजक मिस नफीशा अली एवं मिसेज़ नजमा
शो डायरेक्टर: मिस आयशा अली टीम सदस्य: मि. राहुल सोनी, मिस पूजा टिग्गा अहमद रजा रजिस्ट्रेशन जारी है। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 8889329535, 9302061806

यह आयोजन न केवल प्रतिभाओं को मंच देगा, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और रचनात्मक विविधता को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाएगा। इच्छुक प्रतिभागी जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करवाकर इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।

You may have missed