भाजपा जिला महामंत्री के शिकायत पर दिग्विजय सिंह, उमंग सिंघार और हेमंत कटारे पर FIR
मध्य प्रदेश,के श्योपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. जहां पुलिस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे पर FIR दर्ज की है. भाजपा जिला महामंत्री के शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है.
दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने अपने X अकाउंट पर मंत्री रामनिवास रावत का एक वीडियो पर शेयर किया है. तीनों नेताओं पर 6 साल पुराना वीडियो शेयर कर मंत्री की छवि धूमिल करने आरोप है.
इस पूरे मामले में भाजपा जिला महामंत्री अरविंद्र उर्फ गुड्डू ने जादौन ने थाने में आवेदन देकर शिकायत की है. जिस पर पुलिस ने कांग्रेस के तीनों नेताओं के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस मामले में थाने प्रभारी पप्पू सिंह यादव का कहना है कि मंत्री रामनिवास रावत की छवि धूमिल करने आरोप लगाया गया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जा रही है.
