June 7, 2026

कोल भंडारण पर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 15 टन कोयला जब्त किया

261025

कोल भंडारण पर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से 15 टन कोयला जब्त किया

अनूपपुर। अवैध कोल भंडारण पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. भालूमाडा थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों से 15 टन कोयला जब्त किया गया है. जिसकी कीतम करीब 3 लाख रुपये आंकी गई है. फिलहाल, इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है.

थाना प्रभारी राकेश उइके ने बताया कि सूचना मिली थी कि संतोषी दफाई में राजेंद्र कुमार प्रजापति अपने ईंट भट्टे के पास कोयला चोरी कर जमीन में गाड़ दिया है .सूचना पर दो अलग-अलग जगहों पर कोल भंडारण किया गया था. जिसके बाद टीम दफाई वार्ड क्रमांक-11 पहुंची.

टीम ने कोल भंडारण को लेकर दस्तावेज मांगे, लेकिन उसने कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया. इसके बाद जेसीबी की मदद से 15 टन कोल को निकाला गया. जिसकी कीमत 3 लाख रुपये है. इस मामले में राजेंद्र को धारा 94 तहत नोटिस दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.