August 9, 2026

अरिजीत सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट के बीच कुछ ऐसा किया…जिसकी हो रही है जमकर तारीफ..

190225

अरिजीत सिंह ने लाइव कॉन्सर्ट के बीच कुछ ऐसा किया…जिसकी हो रही है जमकर तारीफ..

सिंगर अरिजीत सिंह के आवाज की पूरी दुनिया दीवानी है और अब तक वह कई हिट सॉन्ग दे चुके हैं. अपने गानों के अलावा अरिजीत सिंह अपनी सादगी के लिए भी खासे मशहूर हैं. हाल ही में उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर ने लाइव कॉन्सर्ट के बीच कुछ ऐसा किया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है.

चर्चा में अरिजीत का नया वीडियो

नायरल हो रहे इस वीडियो में अरिजीत सिंह एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करते दिख रहे हैं, कॉन्सर्ट के बीच सिंगर को एक कॉल आता है और इसका वह जिस तरह जवाब देते हैं अब उसकी चर्चा हो रही है. सिंगर को कॉन्सर्ट के बीच उनके पापा का कॉल आया, जिसका सिंगर कुछ इस अंदाज में जवाब देते हैं कि उनके संस्कारों पर फैन दिल हार बैठे हैं.

अरिजीत को बीच कॉन्सर्ट आया पापा का वीडियो कॉल

बता दें कि चंडीगढ़ में लाइव कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे अरिजीत सिंह को उनके पिता का वीडियो कॉल आया. इस पर अरिजीत ना तो अपनी परफॉर्मेंस रोकते हैं और ना ही फोन कट करते हैं. वह कॉल रिसीव करते हैं, अपने पिता से बात करते हैं. अरिजीत सिंह दो पल के लिए बेहद प्यार से अपने पिता की ओर निहारते हैं. इसके बाद वह ऑडियंस को भी अपना फोन घुमाकर स्क्रीन दिखाते हैं और कहते हैं- पापा का कॉल आया है.

फैंस कर रहे अरिजीत की तारीफ

पिता को मोबाइल की स्क्रीन पर देखते हुए अरिजीत सिंह पूरे फील के ‘लापता लेडीज’ का गाना ‘ओ सजनी रे’ गाते रहे हैं. अरिजीत सिंह का ये जेस्चर फैंस को काफी पसंद आ रहा है. कई ने सिंगर की सादगी और संस्कारों की तारीफ की.