पैसा डबल करने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर – पैसा डबल करने के नाम पर लाखों रूपये की धोखाधड़ी करने वाले कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भापुसे) ने अरविन्द तिवारी को बताया गत वर्ष 18 मार्च 2025 को प्रार्थी फेकुराम चतुर्वेदी पिता स्व. रंगी लाल चतुर्वेदी निवासी करवा चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2013-2016 तक ग्राम करवा में रीगल भवन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर पंकज वर्मा के द्वारा पैसा डबल करने के नाम पर गांव वालों को एजेंट बनाकर लोगों से पैसा कलेक्ट कर करबला रोड स्थित आफिस में जमा कराते थे। गांव के लोगों से करीब 1500000 रूपये जमा कराया गया था। कुछ दिन बाद आफिस को बंद कर भाग गया। पैसा डबल कराने की बात कहकर आवेदकगणों से धोखाधड़ी किया गया है। जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 159 / 25 धारा 420 , 34 भादवि के प्रकरण दर्ज कर आरोपीगणों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था। प्रकरण के फरार आरोपी की पतासाजी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.), के मार्गदर्शन मे थाना सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा टीम के साथ आरोपी के मोबाईल लोकेशन के आधार पर ग्राम टिकिया चोरहटा रींवा म.प्र से दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर उनके द्वारा जुर्म स्वीकार किये जाने पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
पंकज कुमार वर्मा पिता स्व. रामानंद वर्मा उम्र 39 वर्ष निवासी – ग्राम टिकिया , थाना – चोरहटा हा.मु. – शाही अपार्टमेंट नं.- 28 ढेकहा , थाना – सिविल लाईन , जिला – रीवा (मध्यप्रदेश)।
