June 6, 2026

युवाओं को ब्रिटेन में शिक्षा रोजगार का मिलेगा अवसर

DSC122251

ब्रिटेन में भारतीय युवाओं को पढ़ाई, रोजगार और रहने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना (वाईपीएस) में अगले हफ्ते से इसके लिए आवेदन की शुरुआत होगी। आवेदन की प्रक्रिया 18 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी को समाप्त होगी।

ब्रिटिश उच्चायोग ने यहां एक बयान में कहा कि 18 से 30 साल के भारतीय नागरिकों को इसके लिए gov.uk पर आवेदन करना होगा। इस योजना के तहत 3000 आवेदकों को ब्रिटेन जाने का अवसर मिलेगा। बयान में कहा गया है कि आवेदकों को इसके लिए कोई फीस नहीं देनी होगी और इस योजना में सफल आवेदकों का चयन क्रमरहित (रैंडम) किया जाएगा।

बयान में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि ब्रिटेन की यात्रा करने की तारीख को आवेदकों की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा उनकी शैक्षिक योग्यता ब्रिटेन की स्नातक डिग्री के बराबर या उससे ऊपर होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदन करने से पहले सभी आवेदकों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि वे सभी जरूरी योग्यता को पूरा कर रहे हों।

2023 में लागू हुई थी योजना

इस योजना की शुरुआत फरवरी 2023 में हुई थी। ब्रिटेन-भारत युवा पेशेवर योजना दोनों देशों के युवाओं के लिए परस्पर आदान-प्रदान से संबंधित है। इसके तहत दोनों देशों के 18 से 30 वर्ष के युवा दो वर्षों तक एक दूसरे देश में रहने, अध्ययन और काम करने के लिए आ-जा सकते हैं। योजना के लिए चुने गए आवेदकों को ईमेल के जरिये दो हफ्तों में सूचित किया जाएगा और उसके बाद वह वीजा के लिए आवेदन दे सकते हैं और संबंधित वीजा शुल्क जमा करा सकते हैं। 2023 में इस योजना के तहत 2100 से ज्यादा भारतीयों को वीजा जारी किया गया था।

You may have missed