मामूली विवाद के चलते युवक की कर दी हत्या, शव को जलाकर आरोपी फरार
मामूली विवाद के चलते युवक की कर दी हत्या, शव को जलाकर आरोपी फरार
जबलपुर,जबलपुर शहर के ओमती थाना क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड के पास एक भवन में पुलिस को आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर जब पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर नियंत्रण पाया, तो अंदर एक अधजला शव मिला। युवक की पहचान घटनास्थल के सामने ही चाय की दुकान लगाने वाले नया मोहल्ला निवासी विकास पटेल के रूप में हुई। मौके पर मिले दो निजी सुरक्षा कर्मी हेमराज और ज्ञानी ठाकुर से जब सख्ती से पूछताछ की गई।
दोनों सुरक्षाकर्मी ने बताया कि उन्होंने मिलकर विकास हत्या की है और इसके बाद अपराध को छुपाने के लिए शव को जलाने के प्रयास कर रहे थे। पुलिस के अनुसार तीनों ही लोग वहां रहते थे। शराब पीने को लेकर उनके बीच में कुछ विवाद हुआ था। इसी वजह से हेमराज और ज्ञानी ने मिलकर विकास पटेल की हत्या कर दी और फिर मकान में आग लगाकर उसे जलाने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
