भाजपा राज में महिलाएं असुरक्षित – कांग्रेस
बिलासपुर में बलात्कारी भाजपा पार्षद पति खुलेआम घूम रहा
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने महिला सुरक्षा को लेकर के भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विष्णु देव के शासन में सरकार के नाक के नीचे भाजपा के नेता महिला की अस्मिता तार-तार कर रहे है और शासन में बैठे लोग खामोशी से देख रहे है। बिलासपुर में बीजेपी पार्षद पति पर दुष्कर्म का आरोप लगता है लेकिन पुलिस उसे पकड़ नहीं पाती है। पुलिस प्रशासन को अपराधी को पकड़ने का अपना मूल काम छोड़कर सरकार के दबाव में आ करके रसूखदारों को बचाने में लगी हुई है। प्रदेश में अनेकों प्रकरण है, जिसमें आरोपी रसूखदार और भाजपा नेता होने के कारण पुलिस गिरफ्त से बाहर रहता है। कुछ दिन पहले भाजपा के युवा अध्यक्ष के ऊपर यौन शोषण का आरोप लगा था, पीड़ित महिला ने मीडिया के सामने आकर कितनी पीड़ा के साथ चीख-चीखकर अपनी दर्द बयां की थी, शायद उन्हें इंसाफ मिल जाये लेकिन भाजपा सरकार में पीड़ित महिला की एक बात नहीं सुनी और केस को रफा-दफा कर दिया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि बेटी बचाओ का नारा लगाने वाली भाजपा बलात्कारियों को बचाने में लगी है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से लेकर के प्रदेश तक का यही हाल है, उन्नाव, कठुआ, अंकिता भंडारी जैसे अनेक मामले में भाजपा के नेता घटना को अंजाम देते है और बलात्कारी को बचाने के लिए पूरी पार्टी लग जाती है। छत्तीसगढ़ में प्रतिदिन 8-9 महिलाओं के साथ अत्याचार, अनाचार की घटनाएं घटित हो रही है। जब पीड़िता थाने जाती है तो उन्हें डराया, धमकाया जाता है, बहुत सारी घटनाओं का प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज भी नहीं किया जाता है। साय सरकार में महिलाएं असुरक्षित हो गयी है। भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ठप हो गयी है। कानून का भय अपराधियों में खत्म हो गया है। अपराधियों को संरक्षण मिलने के कारण हौसले बुलंद होते जा रहा है। जिसके कारण छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बन गया है।
