April 25, 2026

बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन

IMG-20250319-WA0023

बिजली कटौती से ग्रामीणों में आक्रोश, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई का प्रदर्शन

इतेश सोनी गरियाबंद/मैनपुर: बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बिना पूर्व सूचना के 100 से अधिक घरों के बिजली कनेक्शन काटे जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। बिजली विभाग ने बकाया बिलों का हवाला देते हुए यह कार्रवाई की, जिससे छात्रों की पढ़ाई और ग्रामीणों का दैनिक जीवन प्रभावित हुआ।

इसको लेकर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और ब्लॉक अध्यक्ष मनोज पांडे ने किया। नेताम ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर बिजली कनेक्शन बहाल नहीं हुए, तो प्रभावित ग्रामीणों के साथ मिलकर वे बिजली कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

लो वोल्टेज और बिजली कटौती बनी बड़ी समस्या

ग्रामीणों ने बताया कि केवल बिजली कटौती ही नहीं, बल्कि लगातार लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है, जिससे छात्रों की पढ़ाई, व्यापार और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

प्रदर्शन के दौरान यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और तहसीलदार अनिल भोई को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली कनेक्शन बहाल करने और लो वोल्टेज की समस्या के समाधान की मांग की गई।

अब देखना होगा कि प्रशासन तीन दिन के भीतर कोई ठोस कदम उठाता है या नहीं, या फिर ग्रामीणों को आंदोलन के अगले चरण में जाना पड़ेगा।

प्रदर्शन में ये रहे शामिल

प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कांग्रेस प्रवक्ता श्रवण सतपथी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज पांडे, एनएसयूआई अध्यक्ष धर्मेंद्र बघेल, उमेश डोंगरे, अल्तमस खान, देवानंद राजपूत, पुनीत नागेश, गज्जू नेगी, मिलेंद्र नागेश, पंकज मांझी, किशोर पांडे, गुंजेश कपिल, वीरेंद्र राजपूत, निशु बघेल, निराकार डोंगरे, सिद्धार्थ निधि, आर. के. नागेश, प्रेम नागेश, महेश नागेश, जयप्रकाश जगत, किशोर चक्रधारी, राहुल निर्मलकर, पिंकू मांझी, गिरधारी दुर्गा, भुवन यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

You may have missed