तुहिन कांत पांडे बने सेबी के नए चीफ
सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया को अपना नया चीफ मिल गया है। सरकार ने तुहिन कांत पांडे को सेबी का चेयरमैन नियुक्त किया है। तुहिन कांत पांडे माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल आज यानी 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। तुहिन कांत पांडे अगले तीन साल तक सेबी का नेतृत्व करेंगे।
तुहिन कांत पांडे का करियर और अनुभव
तुहिन कांत पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने वित्त सचिव के रूप में काम किया था और अब सेबी के प्रमुख बनेंगे। वह सितंबर 2024 में टीवी सोमनाथन के कैबिनेट सेक्रेटरी बनने के बाद वित्त सचिव बने थे। इससे पहले वह डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट के सचिव के रूप में भी काम कर चुके हैं। डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट में रहते हुए तुहिन कांत पांडे ने कई महत्वपूर्ण काम किए जिनमें एयर इंडिया के निजीकरण और एलआईसी की शेयर बाजार में लिस्टिंग शामिल है।
सेबी चीफ के रूप में तुहिन कांत पांडे की जिम्मेदारी
तुहिन कांत पांडे को सेबी का नया चेयरमैन बनने पर बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सेबी भारत के शेयर बाजार की देखरेख करता है और इसके प्रमुख के रूप में तुहिन कांत पांडे को महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे खासकर जब बाजार मुश्किल दौर से गुजर रहा है। उनका लंबा अनुभव और नेतृत्व क्षमता बाजार को स्थिरता देने में मदद कर सकती है।
तुहिन कांत पांडे की सैलरी
सेबी के अध्यक्ष के रूप में तुहिन कांत पांडे को भारत सरकार के सचिव के बराबर वेतन और सुविधाएं मिलती हैं। उन्हें बिना मकान और कार के प्रति माह 5,62,500 रुपये सैलरी मिलेगी। सेबी का चेयरमैन पद काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह पूरे शेयर बाजार की देखरेख करता है।
माधबी पुरी बुच का कार्यकाल समाप्त
बता दें कि माधबी पुरी बुच का कार्यकाल 28 फरवरी को समाप्त हो रहा है। उन्होंने 2 मार्च 2022 को सेबी की कमान संभाली थी और वह सेबी की पहली महिला प्रमुख थीं। अब तुहिन कांत पांडे SEBI के नए चेयरमैन के रूप में कार्यभार संभालेंगे।
