August 7, 2026

दोपहिया में चार सवार युवकों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

DSC227265

चार हजार पांच सौ रूपये का हुआ चालान

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

रायपुर – दो पहिया में चार सवार युवकों का फोटो भांठागांव चौक में तैनात प्रधान आरक्षक संतोष चंद्राकर द्वारा संज्ञान में लाया गया , जिस पर पुलिस उपायुक्त यातायात डॉ. अर्चना झा के निर्देशानुसार संबंधित युवकों को यातायात कार्यालय रायपुर बुलाया गया। पूछताछ एवं सत्यापन उपरांत वाहन क्रमांक सीजी 04 एलई 9849 के चालक नैतिक गवली पिता शंकर गवली पता बैरन रायपुर के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 4/181, 5/180 , 184 , 128/194 सी के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुये कुल 4,500 रूपये का चालान किया गया।

इस दौरान उन चारों युवकों एवं परिजन को सार्वजनिक मार्ग पर स्टंटबाजी , ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन से होने वाले गंभीर सड़क हादसों के प्रति जागरूक करते हुये भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा ना करने की सख्त समझाइश दी गई। यातायात पुलिस रायपुर आम नागरिकों , विशेषकर युवाओं से अपील करती है कि सड़क पर स्टंटबाजी एवं यातायात नियमों का उल्लंघन ना करें। ऐसे कृत्य ना केवल स्वयं के जीवन को खतरे में डालते हैं , बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिये भी गंभीर जोखिम उत्पन्न करते हैं। यातायात नियमों का पालन करें एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने में अपना सहयोग दें।