तीन दिव्यांगों को मिला श्रवण यंत्र
तीन दिव्यांगों को मिला श्रवण यंत्र
उत्तर बस्तर कांकेर, जिले के तीन दिव्यांगजनों को आज समाज कल्याण कार्यालय परिसर में श्रवण यंत्र प्रदाय किया गया। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक ने बताया कि कांकेर विकाससखण्ड के ग्राम कोकपुर निवासी 65 वर्षीय भागबली साहू और उनके बड़े भाई 67 वर्षीय रामप्रसाद साहू जो दोनों श्रवण बाधित हैं, उन्हें कान की मशीन प्रदान की गई।
इसी तरह कांकेर श्रीरामनगर निवासी 74 वर्षीय हजारा बेगम क़ो भी श्रवण यंत्र प्रदाय की गई। सहायक उपकरण पाकर सभी दिव्यांगजन अत्यंत अभिभूत हुए और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किए।
