गांजा बिक्री हेतु ग्राहक तलाशने के तीन आरोपी जेल दाखिल
अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट
बिलासपुर – मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गांजा बेचने हेतु ग्राहक तलाश करने के तीन आरोपियों को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने रेड कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया गत दिवस 18 अप्रैल को सूचना प्राप्त हुई कि तीन युवक ज्वाली नाला के पास ऑटो से उतरकर गांजा बेचने हेतु ग्राहक तलाश कर रहे हैं। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली से टीम गठित कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया तथा उनके दिशा-निर्देश पर रेड कार्यवाही की गई। रेड के दौरान ज्वाली नाला के पास संदिग्ध तीन व्यक्तियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग पीठू बैग में गांजा बरामद हुआ , जिसमें आदित्य कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा कीमती 3,50,000 रुपये , पंकज कुचबदिया के पास से 07 किलोग्राम गांजा कीमती 3,50,000 रूपये और कोहिनूर कुचबदिया के पास से 06 किलोग्राम गांजा कीमती 3,00,000 रूपये कुल 20 किलोग्राम गांजा कीमत 10,00,000 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के विधिवत जप्त किया गया। इस संबंध में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 257/2026 धारा 20(बी) , 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। नशे का व्यापार करने वाले आरोपियों के विरुद्ध इंड – टू – इंड विवेचना कर अन्य संलिप्त आरोपियों के संबंध में भी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण –
आदित्य कुचबदिया पिता अतुल कुचबदिया उम्र 21 वर्ष निवासी – साजली , थाना – सनौधा , जिला – सागर (म.प्र.) , पंकज कुचबदिया पिता विनोद कुचबदिया उम्र 21 वर्ष निवासी – सुखीसेवनिया , थाना – सुखीसेवनिया , जिला – भोपाल (म.प्र.) और कोहिनूर कुचबदिया पिता धरम राज कुचबदिया उम्र 19 वर्ष निवासी – पथरिया , थाना – पथरिया , जिला – दमोह (मध्यप्रदेश)।
