June 6, 2026

यादव समाज का प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई

210126

यादव समाज का प्रदेश कार्यसमिति बैठक सम्पन्न हुई

सामाजिक नियमावली संशोधन किया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज प.क्र. 5066 का प्रदेश कार्य समिति की बैठक जगनिक यादव प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में संरक्षक जगतराम यादव, सुकालूराम यादव, उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव, राजनैतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजू यादव के सान्निध्य में सम्पन्न हुई। इस मौके पर श्री कृष्ण भगवान् के जयकारे, जय यादव, जय माधव ,के गुंजायमान नारे के साथ बड़ी ही श्रद्धा भाव,पूजा आरती, भजन कीर्तन के साथ आरंभ हुआ,

जहां पर या जिस भी जगह में समाज हित में काम या नियम कानून बनते है वहां स्वयं भगवान् भी प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से विराजमान रहते है, श्री प्रदेश अध्यक्ष महोदय जी ने संविधान संशोधन के मुख्य बिन्दु पर फोकस डालते हुई बड़ी विनम्रता पूर्वक सारगर्भित शब्दों से आप सभी सामाजिक पदाधिकारियों को निवदेन/आग्रह किए है, कि समाज को संगठित एवं मजबूत करने के लिये आर्थिक रूप से मजबूत होना बहुत ही जरूरी है,

बिना रुपया पैसों के बिना किसी भी मजबूत समाज या संगठन कि परिकल्पना नहीं कि जा सकती है, इस लिऐ आर्थिक रूप से हम मजबूत कैसे हो इसी पर प्रदेश अध्यक्ष महोदय के द्वारा प्रकाश डाला गया है, सामाजिक नियमावली के अनुसार जो भी सामाजिक बैठके होता है उसमें से जो भी राशी समाज को प्राप्त होती है, उसका प्रदेश, जिला, तहसील, केंद्र, परिक्षेत्र के अनुसार विभाजन किया गया है, पर उस पर अमल बहुत ही कम होता है,

जबकि नियमों का पालन हर हाल में सभी जिला अध्यक्ष साहबान को करना ही चाहिए, तभी प्रदेश के कोश में रकम आयेगा, जब रकम की राशि आयेगा तो प्रदेश स्तर पर सामाजिक कार्य होंगे, जैसे कि युवक युवती परिचय सम्मलेन, विद्यार्थियों सम्मान, आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों का सहयोग आदि आदि,,, इस प्रकार के बहुत सारे समाज में काम होते है, प्रदेश अध्यक्ष महोदय के पास कहा से रुपया आयेगा, उनका हाथ मजबूत कैसे होगा ,

इस दिशा में सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी जिला पदाधिकारी, महानगर, नगर, तहसील, केन्द्र, सभी को सोचना होगा, कि हम आर्थिक रूप से कैसे मजबूत हो, ताकी हमारा समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ सके, कई जिला अध्यक्ष के बारे मे हमने सुना है जाना है कि सामाजिक बैठक कि रकम अपने ही पास रख लेते है, यह अच्छी बात नहीं है और न ही सामाजिक परम्परा है, कोई भी पदाधिकारी ये न सोचे कि किसी को पता नहीं चलेगा पर यह गलत सोच हैं लोगों का, खास कर सभी जिला अध्यक्ष साहेबान इस विषय पर जरूर मंथन करे,

जिला अध्यक्ष साहेबान कि बहुत बड़ी जिम्मेवारी होती है, अगर आपको प्रदेश स्तर से चुनकर भेजा गया है तो जिम्मेवारी भी आपकी बनती है कि आप सभी मिलकर प्रदेश अध्यक्ष महोदय के हाथ को आर्थिक रूप से मजबूत करे यही हमारा विशेष आग्रह है, प्रदेश अध्यक्ष महोदय जी को सब पता होता है कि किस जिले में क्या हो रहा है वे सब जानते है उनसे छिपाने कि कोशिश न करे, और जैसा कि कल आप सभी पदाधिकारी से विनम्र आग्रह किया गया है कि सहयोग राशि के नियम को पालन कर अधिक से अधिक सहयोग जरूर करे, यही हमारा अभिप्राय हैं।

इस मौके पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज महानगर इकाई के पदाधिकारी सर्वश्री प्रीतम यादव, परदेसी यादव, शत्रुधन यादव, बैशाखु यादव, शशीकांत यादव, मतवारी यादव, घुरऊराम यादव, नरेश यदु, रामस्वरूप यादव, सुखेन्द्र यादव, सुखराम यादव, जीवन यादव, प्रमोद यादव, बलराम यादव आदि समाज प्रमुख उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सुन्दर लाल यादव शहर अध्यक्ष ने दी।

You may have missed