August 7, 2026

आभूषण एवं नगदी चोरी करने की आरोपिया जेल दाखिल

DSC92926

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी राशि चोरी करने के आरोपिया को थाना मोहन नगर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार थाना मोहन नगर क्षेत्र अंतर्गत गत माह 12 जनवरी से 17 जनवरी के मध्य एक बंद मकान में चोरी की घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात आरोपी द्वारा मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि चोरी की गई है। प्रकरण में अपराध क्रमांक 118/2026 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान संदेह के आधार पर आरोपी महिला जागेश्वरी मार्कण्डेय को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपने पति के साथ मिलकर चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गये सोने-चांदी के आभूषण एवं नगद राशि कुल अनुमानित कीमत 3,42,600 रूपये बरामद की गई। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना मोहन नगर पुलिस ने आरोपिया को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना मोहन नगर में पदस्थ पुलिस स्टाफ की सक्रिय , सतर्क एवं सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपिया –

जागेश्वरी मार्कण्डेय उम्र 26 वर्ष निवासी – नवापारा , शीतला मंदिर के पास दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामाग्री –

सोने-चांदी के आभूषण और नगद राशि कुल अनुमानित कीमत 3,42,600 रूपये।‌

दुर्ग पुलिस की अपील –

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने घरों में सुरक्षा के पर्याप्त उपाय करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।