टाटा मोटर्स अपनी तीन प्रमुख SUVs में यह फीचर लाने की योजना बना रही है…
टाटा मोटर्स ने भारतीय एसयूवी बाजार में अपनी पहचान मजबूत की है और अब कंपनी अपनी एसयूवी लाइनअप में 4X4 क्षमता जोड़ने की तैयारी में है. यह फीचर पहले Tata की SUVs में लंबे समय से उपलब्ध नहीं था, लेकिन अब कंपनी अपनी तीन प्रमुख SUVs में यह फीचर लाने की योजना बना रही है. आइए जानते हैं इन SUVs के बारे में विस्तार से
टाटा हैरियर ईवी: पहली 4X4 EV एसयूवी
लॉन्च: जनवरी 2025 में भारत मोबिलिटी शो के दौरान
रेंज: 400-500 किलोमीटर
खासियत: हैरियर ईवी कंपनी की पहली एसयूवी होगी जो 4X4 ड्राइवट्रेन के साथ आएगी. इसे मिड-लेवल प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में रखा जाएगा. इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) के साथ इसे ऑफ-रोडिंग और हाई परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया जाएगा.
टाटा सिएरा ईवी: दमदार रेंज और प्रीमियम डिजाइन
लॉन्च: 2025 के मध्य तक.
रेंज: 500-600 किलोमीटर.
खासियत: सिएरा का ईवी वर्जन एक पॉपुलर क्लासिक मॉडल की नई इलेक्ट्रिक पेशकश होगी. 4X4 क्षमता के साथ, यह एसयूवी एडवेंचर और लॉन्ग ड्राइव्स के लिए उपयुक्त होगी. आधुनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स इसे एक प्रीमियम प्रोडक्ट बनाएंगे.
टाटा सफारी ईवी: फ्लैगशिप 4X4 एसयूवी
लॉन्च: 2025 के अंत या 2026 तक.
रेंज: 500-600 किलोमीटर.
खासियत: टाटा सफारी ईवी का इलेक्ट्रिक और 4X4 वर्जन भारतीय बाजार में हाई-एंड इलेक्ट्रिक SUVs की प्रतिस्पर्धा में एक मजबूत दावेदार होगा. सफारी ईवी को इसके सिग्नेचर स्टाइल के साथ एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर और AWD सिस्टम के लिए तैयार किया जाएगा.
प्रमुख फीचर्स और संभावित कीमतें
रेंज: सभी इलेक्ट्रिक SUVs में 400-600 किलोमीटर की रेंज.
4X4 क्षमता: सभी मॉडल्स में एडवांस ड्राइवट्रेन.
फीचर्स:
फ्यूचरिस्टिक इंटीरियर्स.
एडवांस ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम (एडीएएस).
हाई-क्वालिटी इंफोटेनमेंट.
कीमत: ₹20 लाख से ₹35 लाख के बीच.
टाटा मोटर्स की ये तीनों SUVs, खासतौर पर 4X4 ड्राइवट्रेन और दमदार रेंज के साथ, भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक SUVs के क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित करेंगी. Hहैरियर ईवी, सिएरा ईवी, और सफारी ईवी न केवल ऑफ-रोडिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन विकल्प होंगी, बल्कि यह प्रीमियम और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प भी पेश करेंगी.
