June 6, 2026

छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘चल निपोर’ के रायपुर ऑडिशन में उमड़ा टैलेंट, 70+ प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

IMG_20250203_084517

इतेश सोनी रायपुर: छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक और धमाकेदार फिल्म आने वाली है—’चल निपोर’। इस फिल्म के लिए रायपुर में ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें 70 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

श्री राम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता रामनाथ साहू, निर्देशक विष्णु शर्मा, लेखक दिलीप कौशिक , डिजिटल पार्टनर इतेश सोनी और प्रोडक्शन हेड कादिर खान सहित पूरी टीम ऑडिशन के लिए रायपुर पहुंची थी।

ऑडिशन में सोशल मीडिया के मशहूर इन्फ्लुएंसर और पहले से काम कर चुके फिल्मी कलाकार भी नजर आए। इनमें से कई प्रतिभाशाली कलाकारों को फिल्म के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है और वे जल्द ही ‘चल निपोर’ में नजर आएंगे।

फरवरी में रिलीज होगी ‘गले लग जा मोर’

फिल्म के निर्माता रामनाथ साहू ने बताया कि यह उनकी चौथी फिल्म होगी। इससे पहले उनकी तीन फिल्में बनकर तैयार हैं, जिनमें से ‘गले लग जा मोर’ फरवरी में रिलीज होगी। इस फिल्म के गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं और दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। इस फिल्म में शालिनी विश्वकर्मा और रियाज खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

श्री राम फिल्म प्रोडक्शन की टीम ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा को और आगे बढ़ाने के लिए दर्शकों से प्यार और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की।

You may have missed