October 2, 2026

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिले CM विष्णुदेव साय

260926

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय दिल्ली स्थित नितिन नबीन के निवास पहुंचे, जहां उन्होंने उनसे शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से साझा की है।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों के साथ छत्तीसगढ़ से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मुलाकात के दौरान प्रदेश में संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है।