छत्तीसगढ़ी फिल्म “गले लग जा मोर जान” का गाना “मिठ लागे बोली तोर” यूट्यूब पर हुआ रिलीज
इतेश सोनी रायपुर – छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक और रोमांटिक गाना जुड़ गया है। श्री राम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म “गले लग जा मोर जान” का नया गाना “मिठ लागे बोली तोर” यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इस गाने को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।
गाने को मधुर आवाज में गाया है कंचन जोशी और विवेक शर्मा ने। दोनों गायकों की जुगलबंदी ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। छत्तीसगढ़ी दर्शकों के बीच विवेक शर्मा के गाए गाने हमेशा लोकप्रिय रहते हैं, और इस बार भी उनके फैंस को यह गीत खूब पसंद आ रहा है।
फिल्म के निर्माता रामनाथ साहू हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी ओम चौधरी ने संभाली है। फिल्म “गले लग जा मोर जान” जल्द ही दर्शकों के बीच आएगी और इसके अन्य गाने भी रिलीज किए जाएंगे। फिल्म और गाने से जुड़े कलाकारों व टीम को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस गाने को यूट्यूब पर कितने व्यूज और लाइक्स मिलते हैं।
