August 8, 2026

एसएसपी ने लिया क्राईम मीटिंग

SP1

उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारी एवं विवेचको को किया गया पुरस्कृत

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

दुर्ग – पुलिस नियत्रण कक्ष भिलाई में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल (भापुसे) द्वारा जिला दुर्ग के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लिया गया , जिसमें दुर्ग पुलिस के समस्‍त थाना/चौकी प्रभारी उपस्थित हुये। जिनसे एजेंण्डा बिदुओं पर चर्चा कर एक वर्ष से अधिक अवधि के लंबित अपराध एवं चालान का शीघ निराकरण करने तथा सभी रजिस्ट्ररों को अघतन करने एवं बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। तथा निगरानी एवं गुण्डा बदमाशों की सतत जॉच करने एवं पुराने गुण्डा बदमाश जो निष्क्रिय है उनकी फाईल बंद करने एवं नये गुण्डा बदमाश को चिन्हित कर नये गुण्डा बदमाश की फाईल खोलने निर्देशित किया गया है। इसके अलावा 01जून 2025 से 30 जून 2025 तक आपरेशन मुस्कान अभियान के तहत अधिक से अधिक गुम बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु निर्देशित किया गया। वहीं एनडीपीएस एक्ट एवं अन्य अपराधों में अच्छे कार्यवाही करने वाले उप निरीक्षक सौमित्री भोई , सहायक उप निरीक्षक महफूज खान , रामकृष्ण तिवारी , पूरन दास एवं दिनेश सिंह को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया करने के साथ ही थाना प्रभारी थाना पाटन एवं बोरी को उत्कृष्ट कार्य करने के लिये पुरस्कृत किया गया।